ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ कर 7 हुए, समलैंगिक लोगों को सतर्क रहने को कहा गया

मरीजों के संभावित करीबी संपर्क में आए लोगों को स्वास्थ्य सलाह देने के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है. (फाइल फोटो)मरीजों के संभावित करीबी संपर्क में आए लोगों को स्वास्थ्य सलाह देने के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है. (फाइल फोटो)

यूकेएचएसए की मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ सुसान हॉपकिंस ने कहा, "हम विशेष रूप से पुरुषों और समलैंगिक तथा बायसेक्सुअल लोगों से किसी भी तरह के असमान्य लाल चकत्ते के प्रति सतर्क रहने का अनुरोध करते हैं."

लंदन. ब्रिटेन के स्वास्थ्य प्राधिकारों द्वारा 'मंकीपॉक्स' वायरस के चार नये मामलों की पुष्टि किये जाने के बाद समलैंगिक और यौन संबंधों के लिए पुरूषों एवं महिलाओं के प्रति आकर्षित रहने वाले (बायसेक्सुअल) लोगों को शरीर में असमान्य लाल चकत्ते के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है. इस वायरस के चार नये मामले सामने आने के साथ देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर सात हो गई है. इस साल की शुरूआत में इसका पहला मामला सामने आया था.

यूके हेल्थ सिक्युरिटी एजेंसी (यूकेएचएसए) ने सोमवार शाम कहा कि सभी नये मामलों में तीन मामले लंदन से और एक मामला पूर्वी इंग्लैंड से है. पीड़ितों ने खुद को समलैंगिक बायसेक्सुअल बताया है. एजेंसी ने कहा कि मंकीपॉक्स जहां स्थानिक है, वहां की यात्रा से संक्रमण का कोई संबंध नहीं है और कहां तथा कैसे यह संक्रमण हुआ, उसकी जांच की जा रही है.

क्या कोरोनावायरस से भी खतरनाक है मंकीपॉक्स वायरस? इस तरह फैलती है ये बीमारी, जानें लक्षण

यूकेएचएसए की मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ सुसान हॉपकिंस ने कहा, "हम विशेष रूप से पुरुषों और समलैंगिक तथा बायसेक्सुअल लोगों से किसी भी तरह के असमान्य लाल चकत्ते के प्रति सतर्क रहने का अनुरोध करते हैं. साथ ही, बगैर कोई देर किये यौन स्वास्थ्य सेवा से संपर्क करने का आग्रह करते हैं."

उन्होंने कहा, "यह (संक्रमण) दुर्लभ और असमान्य है. यूकेएचएसए इस संक्रमण के स्रोत की तेजी से जांच कर रही है क्योंकि साक्ष्यों से पता चलता है कि करीबी संपर्क के द्वारा समुदाय में मंकीपॉक्स वायरस का संचरण और प्रसार हो सकता है."

उन्होंने कहा कि सातों ज्ञात मरीजों के संभावित करीबी संपर्क में आए लोगों को स्वास्थ्य सलाह देने के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है. हॉपकिंस ने कहा कि अभी चार नये मामलों में दो मरीजों के साझा संपर्कों की पहचान की गई है. यूकेएचएसए ने कहा, "यह वायरस लोगों के बीच आसानी से नहीं फैलता और ब्रिटेन की आबादी को कम खतरा है."

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bollywood vs South Actors Controversy: 'बाप बाप होता है' सुनील शेट्टी ने अपने स्टाइल में दिया महेश बाबू को जवाब